Movement of thought

December 4, 2011

जेल में दीपावली

Filed under: Literature — movementofthought @ 4:01 am

-स्नेहा

१)
मेरे पास
इतनी समृद्ध और खूबसूरत यादें हैं
कि मैं कहीं भी, कभी भी
अकेली नहीं हो पाती हूं
जैसे कि इस वक्त।
इस वक्त
मैं सलाखों के पीछे नही
बल्कि अपने घर के आंगन में हूं
अम्मा के साथ
पूजा का चौक पूरते हुए
छत पर, बालकनी में
और अपने पढ़ने की मेज पर
दीप सजाते हुए,
भाई के साथ
बहन के घर तक दौड़ लगाते हुए
मिठाई और पकवान खाते हुए
और पति के साथ
इस खूबसूरत रात की साझीदारी करते हुए।

२)
हम कैदियों के अन्दर
अमावस्या का अंधेरा
और उम्मीद का दिया
हर दिन
हर पल
साथ रहता है।

३)
जेल की हर रात
अमावस्या है
पर हमारे अन्दर
एक दिया है
जो हर वक्त जलता रहता है
मद्धम – मद्धम

देश

Filed under: Literature — movementofthought @ 3:49 am

-स्नेहा

देश
मात्र ‘इमोशन‘ नही है मेरे लिये
इसकी भौतिक उपस्थिति है
मेरे अन्दर
इस धरती पर उपजे अन्न जल से
जन्मे थे मेरे माता पिता
और उनके माता पिता
उन्होनें जन्म दिया मुझे
और फिर
इसी धरती के अन्न जल से
पला बढ़ा मेरा शरीर
इस धरती की
आसमान से जमीन तक
उठती गिरती हवायें
मेरे फ़ेफ़ड़ों से होकर गुजरती हैं
इस धरती पर बहने वाली नदियां
मेरे अन्दर लहू बन कर दौड़ती हैं
यहीं की संस्कृति, रीति रिवाज़, रहन-सहन
ने ढाला है मेरे मस्तिष्क को
इसके चेतन अवचेतन को
इसी से उपजे विचार
मेरे लहू को लाल बनाते हैं
और मुझे उकसाते हैं
कि
मैं नफ़रत करूं उन से
देश जिनके लिए
एक ‘शब्द‘ मात्र है,
जिन्होने बेच खाया है
इस ‘शब्द‘ के
जल जंगल जमीन और
इसके पाताल-आसमान तक को।
कि मैं नफ़रत करूं उनसे,
देश भक्ति जिनके लिए
भारत पाकिस्तान का युद्ध
और दो समुदायों के बीच
नफ़रत मात्र है।
यह दिमाग ही है मेरा
जो मुझे उकसाता है
कि नफ़रत करूं उनसे भी
जो हर साल
१५ अगस्त २६ जनवरी को
लाल किले
और ऐसी ही अन्य इमारतों से
देश भक्ति का इमोशन बेचते है।
देश मेरे लिये एक इमोशन भर नहीं
बल्कि एक भौतिक जगत है
देशभक्ति
मेरे लिये एक इमोशनल शब्द भर नहीं
बल्कि एक ‘एक्टिविज्म‘ है।

November 13, 2011

A shocking connection: film-maker uncovers Blood in the Mobile

Filed under: Cinema — movementofthought @ 10:15 am

[Frank Poulsen's eye-opening new documentary exposes a link between the war in DR Congo and our mobile phones. This article was first published on http://www.guardian.co.uk/film/filmblog/2011/oct/10/blood-in-the-mobile-congo]

We all love our mobile phones, and the smarter they get, the more we want them. There is, though, a dark side to this affair. In the Democratic Republic of Congo, our demand for phones has been helping to finance a civil war which has killed more than 5m people. There is, according to the title of Danish director Frank Poulsen’s eye-opening documentary, blood in the mobile. Minerals from mines under the control of warring factions have been making their way into our mobiles for years. The UN raised the issue a decade ago. But even though it involves more of us than, say, blood diamonds, how many of us know about it?
I knew there was a war in Congo, but I didn’t know it had anything to do with my phone,” says Poulsen. “I think we often forget, or maybe don’t know, how closely connected we are. Things that go on in Africa seem to be very far away and have very little to do with us, but it has a lot to do with us. My mission, as a film-maker, is to make these connections.”
Poulsen arranged a research trip to Congo and successfully secured entry to the Bisie mine, located deep in the jungles of Walikale, where thousands of people, many of them children, were living and working in hellish conditions. “I have never seen anything like this,” says Poulsen. “This was really terrible.” Guards on a makeshift gate levied “taxes” on people going in and coming out. “And that’s how simple it is,” he says. “These armed groups are really stealing money from the poorest and most miserable people in the world.”
Inside the gate, conditions are “medieval”. “There’s no clean water anywhere. There’s thousands of people, and you think: ‘How do they survive here? How can they do this? How is it possible?’” Children as young as 12 work as deep as 100 metres below ground, and Poulsen tried seeing for himself what conditions were like inside the mine, but he didn’t get far. “I was simply too big and I had a camera that made it hard for me to get an everyday life atmosphere. People would just sit and look at me.”
The second – and final – time he visited Bisie, he gave a small camera to a young boy. The haunting images he captured, of men and children chiselling at rocks, grimly hark back to an age that seemed long gone, when Leopold II of Belgium ran the Congo as a private slave colony.
In an attempt to connect the dots between the mine and the phone industry, Poulson approached Nokia – as well-known advocates of corporate social responsibility, he thought they would be keen to show him what they were doing to improve the situation. They told him by email that they didn’t have the “resources” to help him. He says he rang them once a week for almost a year, trying to arrange an interview with someone in power, but found himself fobbed off at every turn. When he did eventually get access, it was to mid-level people whose apparently sincere desire to do the right thing was not matched by their ability to make actual changes.
“Nokia had the chance of being the hero of this film, if they had opened up to me. It is a mystery why they didn’t. But it also shows why this issue isn’t being solved: people are turning a blind eye.”
Blood in the Mobile arrives in the UK at a time when recent legislation passed by Congress in the US requiring more transparency in the extractive industry seems to already be making an impact in Africa, even before its implementation. Similar legislation is now being sought at an EU level. “We can’t leave it up to the companies themselves to solve,” says Poulsen, “because they have had a fair chance at it.”
The casualties of war in the DR Congo have been, he says, like a “Haiti earthquake every third month for the last 15 years. This is an extraordinary problem, a catastrophe that we have to address right now.
There are too many people dying.”

• Blood in the Mobile is released on 21 October
Production year: 2010
Runtime: 82 mins
Directors: Frank Piasecki Poulsen

September 22, 2011

कबीर का फ़ैसला

Filed under: Literature — movementofthought @ 6:55 am

-किसलय

खड़ा है कबीर शापिंग मांल में
बेच रहा है – स्वरचित दोहे।
पूछता है – पंडितो से, मौलवी से
रजवाड़ो से, राजा से -
हुजूर,
किस तरह के दोहे पसन्द है आपको?
माफ़ करना,
अगर ठेस पहुची हो आपको
मेरे द्वारा रचे किसी दोहे से
-अतीत मे।
लेकिन जो बीत गयी
सो बात गयी,
अब समझ लिया है महत्व मैनें
‘कस्टमर सटिस्फ़ैक्शन‘ का।
शिकायत का कोई मौका नही दूंगा,
- बांय वन गेट वन की
स्कीम भी है इस बार।
मेरे शब्दों मे आज भी वही धार है
लेकिन अब वो समर्पित है -
आपके चरणों में!

July 24, 2011

Ghalib and Marx

Filed under: History — movementofthought @ 2:34 pm

[This article was first published on http://kissago.blogspot.com/2008/08/blog-post.html and also on http://www.merinews.com/article/literary-encounter-between-ghalib-and-marx/137382.shtml - Ed]

क्या मिर्ज़ा असदुल्लाह खाँ ‘ग़ालिब’ और कार्ल मार्क्स एक दूसरे को जानते थे? कम से कम मुझे तो ऐसा नहीं लगता था। लेकिन सच यह है कि दोनों एक दूसरे को जानते ही नहीं थे बल्कि उनके बीच ख़तों का आदान-प्रदान भी हुआ करता था। इन बहुमुल्य ख़तों को ख़ोज निकालने का श्रेय आबिदा रिप्ले को जाता है। आबिदा वॉयस ऑफ अमेरिका में कार्यरत हैं। इन ख़तों के ख़ोज की कहानी आबिदा के शब्दों में ही पढ़ लीजिए। मैंने सिर्फ़ अनुवादक की भूमिका निभा रहा हूं।

आज से ठीक पंद्रह वर्ष पहले मैं लंदन स्थित इंडिया ऑफ़िस के लाईब्रेरी गई थी। क़िताबों के आलमीरों के बीच मुगल काल की एक फटी-पुरानी क़िताब दिख गई। जिज्ञासावश उसे खोला तो उसके अंदर से एक पुराना पत्ता नीचे फ़र्श पर जा गिरा। पत्ते को उठाते ही चौंक पड़ी। लिखने की शैली जानी-पहचानी लग रही थी। लेकिन शक अभी भी था। पत्ते के अंत में ग़ालिब के हस्ताक्षर और मुहर नें मेरे संदेह को यक़ीन में बदल दिया।

घर लौटकर ख़लिक अंज़ुम की क़िताबों में चिट्ठियों के बारे में खोजा। लेकिन जो ख़त मेरे हाथ में था उसका ज़िक्र कहीं नहीं मिला। सबसे आश्चर्य की बात यह थी कि इस पत्र में ज़र्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स को संबोधित किया गया था। विडंबना यह है कि आजतक किसी इतिहासकार की नज़र इस ख़त पर नहीं गई।

पंद्रह साल के बाद आज मेरे हाथ मार्क्स का ग़ालिब के नाम लिखा गया पत्र भी लग गया है। उर्दू एवं फ़ारसी भाषा के महान शायर ग़ालिब और महान साम्यवादी विचारक मार्क्स….एक दूसरे से परिचित थे।

रविवार, 21 अप्रेल, १८६७
लंदन, इंग्लैंड
प्रिय ग़ालिब,
दो दिन पहले दोस्त एंजल का ख़त मिला। पत्र के अंत में दो लोईनों का ख़ूबसूरत शेर था। काफी मशक्कत करने पर पता चला कि वह कोई मिर्ज़ा ग़ालिब नाम के हिन्दुस्तानी शायर की रचना है। भाई, अद्भुत लिखते हैं! मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत जैसे देश में लोगों के अंदर आज़ादी की क्रांतिकारी भावना इतनी जल्दी आ जाएगी। लार्ड के व्यक्तिगत लाईब्रेरी से कल आपकी कुछ अन्य रचनाओं को पढ़ा। कुछ लाईनें दिल को छू गईं। “हमको मालूम है ज़न्नत की हक़ीकत लेकिन, दिल को बहलाने को ग़ालिब ये ख़याल अच्छा है”। कविता के अगले संस्करण में इंकलाबी कार्यकर्ताओं को संबोधित करें: ज़मींदारों, प्रशासकों और धार्मिक गुरुओं को चेतावनी दें कि गरीबों, मज़दूरों का ख़ून पीना बंद कर दें। दुनिया भर के मज़दूरों, मुत्ताहिद हो जाओ।

हिन्दुस्तानी शेरो-शायरी की शैली से मैं वाकिफ़ नहीं हूं। आप शायर हो, शब्दों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। कुछ भी मौलिक लिखें, जिसका संदेश स्पष्ट हो – क्रांति। इसके अलावा यह भी सलाह दुंगा कि गज़ल, शेरो-शायरी लिखना छोड़ कर मुक्त कविताओं का आज़माएं। आप ज्यादा लिख पाएंगे और इससे लोगों को अधिक सोचने को मिलगा।

इस पत्र के साथ कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो का हिन्दुस्तानी संस्करण भेज रहा हूं। दुर्भाग्यवश पहले संस्करण का अनुवाद उपलब्ध नहीं है। अगर यह पसंद आई तो आगे और साहित्य भेजुंगा। वर्तमान समय में , भारत अंग्रेजी साम्राज्यवाद के मांद में परिवर्तित कर दिया गया है। और केवल शोषितों , मजदूरों के सामूहिक प्रयास से ही जनता को ब्रिटिश अपराधियों के शिकंजे से आजाद किया जा सकता है।
आप को पश्चिम के आधुनिक दर्शन के साथ-साथ एशियाई विद्वानों के विचारों का अध्ययन भी करना चाहिए। मुगल राजाओं और नवाबों पर झूठी शायरी करना छोड़ दें। क्रांति निश्चित है। दुनिया की कोई ताक़त इसे रोक नहीं सकती।

मैं हिंन्दुस्तान को क्रांति के निरंतर पथ पर चलने के लिए शुभकामना देता हूं।
आपका,
कार्ल मार्क्स
————————————————————————————————-

सितंबर 9, १८६७

कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो के साथ तुम्हारा ख़त मिला। अब तुम्हारे पत्र का क्या ज़वाब दूं? दो बाते हैं….। पहली बात की तुम क्या लिखते हो, यह मुझे पता नहीं चल पा रहा है। दूसरी बात यह कि लिखने और बोलने के हिसाब से मैं काफी़ बूढ़ा हो गया हूं। आज एक दोस्त को लिख रहा था तो सोचा क्यों न तुम्हें भी लिख दूं।

फ़रहाद ( संदर्भ में ग़ालिब की एक कविता ) के बारे तुम्हारे विचार ग़लत हैं। फ़रहाद कोई मजदूर नहीं है, जैसा तुम सोच रहे हो। बल्कि, वह एक प्रेमी है। लेकिन प्यार के बारे में उसकी सोच मुझे प्रभावित नहीं कर पाए। फ़रहाद प्यार में पागल था और हर वक्त अपने प्यार के लिए आत्महत्या की बात सोचता है। और तुम किस इनकलाब के बारे में बात कर रहे हो? इनकलाब तो दस साल पहले 1857 में ही बीत गया! आज मेरे मुल्क के सड़को पर अंग्रेज़ सीना चौड़ा कर घूम रहे हैं, लोग उनकी स्तुति करते है…डरते हैं। मुगलों की शाही रहन-सहन अतीत की बात हो गई है। उस्ताद-शागिर्द परंपरा भी धीरे-धीरे अपना आकर्षण खो रही है।

यदि तुम विश्वास नहीं करते तो कभी दिल्ली आओ। और यह सिर्फ़ दिल्ली की बात नहीं है। लखनऊ भी अपनी तहज़ीब खो चुकी है….पता नहीं वो लोग और अनुशासन कहाँ गुम हो गया। तुम किस क्रांति की भविष्यवाणी कर रहे हो??

अपने ख़त में तुमने मुझे शेरो-शायरी और गज़ल की शैली बदलने का सलाह दी है। शायद तुम्हें पता न हो कि शेरो-शायरी या गज़ल लिखे नहीं जाते हैं। ये आपके ज़हन में कभी भी आ जाते हैं। और मेरा मामला थोड़ा अलग है। जब विचारों को प्रवाह होता है तो वे किसी भी रूप में आ सकते हैं। वो चाहे फिर गज़ल हो या शायरी।

मुझे लगता है कि ग़ालिब का अंदाज़ सबसे ज़ुदा है। इसी कारण मुझे नवाबों का संरक्षण मिला। और अब तुम कहते हो कि मैं उन्हीं के ख़िलाफ कलम चलाउं। अगर मैंने उनके शान में कुछ पंक्तियां लिख भी दी तो इसमें ग़लत क्या है??

दर्शन क्या है और जीवन से इसका क्या संबंध है, यह मुझसे बेहतर शायद ही कोई और समझता हो। भाई, तुम किस आधुनिक सोच की बात कर रहे हो? अगर तुम सचमुच दर्शन जानना चाहते हो तो वेदांत और वहदुत-उल-वज़ूद पढ़ो। क्रांति का रट लगाना बंद कर दो। तुम लंदन में रहते हो….मेरा एक काम कर दो। वायसरॉय को मेरे पेंशन के लिए सिफ़ारिश पत्र डाल दो…..।

बहुत थक गया हूं। बस यहीं तक।
तुम्हारा,
ग़ालिब

June 19, 2011

pucl letter

Filed under: Article — movementofthought @ 11:48 am

[This letter was first published on pucl website : www.pucl.org/bulletins/2011/PUCLmar11.pdf - Ed]

(Given below is the English translation of the letter addressed to the members of the National Executive, PUCL written in Hindi by Seema Azad, Organising Secretary, PUCL, UP from jail where she is detained on charges of sedition.
-Translation by Mahi Pal Singh, Secretary, PUCL).

Letter – 1 December 2010

Respected members of the National Executive, PUCL,
Through the incident of the registration of a case against Arundhati Roy I wish to draw your attention towards the serious attack on democracy in our country in which intervention of our organisation is a must. Registering a case of sedition and waging a war against the Indian State under several sections of the IPC for their remarks in a seminar on Kashmir held at New Delhi against Arundhati Roy and others who participated in that seminar is a direct attack on the right to freedom of speech and expression. On every controversial matter there are bound to be two opinions and on such national and international issues there is bound to be an opinion with which the government may not agree. In our country where there are hundreds of issues on which the opinion of the government is different from the opinion of the people, intellectuals and social activists, will the government impose a ban every differing opinion? This
is a very dangerous situation. In connection with the right to freedom of expression the great philosopher Voltaire had made the famous remark: “I do not agree with what you have to say, but I’ll defend to the death your right to say it.” In fact every democratic society should have the magnanimity to say this. But in our democracy this high culture has completely disappeared. That is the reason why an unknown number of social activists have become victims of governmental persecution. Arundhati Roy has been the target of the government for a long time because she has been a strong and vocal critic of various antipeople policies of the government. But this time even the judiciary has come into collusion with the government in this attack on the freedom of expression. As a human rights and civil liberties organization we should oppose this incident. The organization should issue statements denouncing this
and also write a joint letter along with other human rights organizations to the President demanding withdrawal of the FIR against Arundhati Roy and
others immediately. Along with this we should also organize seminars and workshops on the freedom of expression at different places so that the people can raise their voices against this attack on this democratic and constitutional right.

Sd/-
Seema Azad, Organising Secretary,
UP State Branch, PUCL

June 3, 2011

जेल

Filed under: Literature — movementofthought @ 1:01 am

-स्नेहा

ब्रह्माण्ड की तरह फ़ैलते
मेरे वजूद को
तुमने समेट दिया
तीन फ़ीट चौड़ी आठ फ़ीट लम्बी
कब्र जैसी सीमेन्टेड सीट में
मैने इसके एक कोने में
सजा लिया
अमलतास के लहलहाते फ़ूलों का गुच्छा
बेला के फ़ूलों की खुशबू से तर कर डाला
सलाखों को
दीवार पर सजा दिया
नदी, पहाड़, जंगल, पशु-पक्षी
और
तारीखो जड़ा रंगीन कैलेण्डर
होसे मारिया सिसो की कविता का पोस्टर
चिपका दिया है ठीक आंख के सामने
इन सबके ऊपर सजी है
भगत सिंह और चेग्वेरा की तस्वीरें
प्रेरणा और हौसले के लिये
इस तरह मैने
तुम्हारी दी हुई
तीन फ़ीट चौड़ी और ८ फ़ीट लम्बी सीमेण्टेड कब्र को
पूरी एक दुनिया मे बदल डाला।

June 1, 2011

जेठ की खूबसूरत शाम

Filed under: Literature — movementofthought @ 12:56 am

(१८ मई २०११, ज्येष्ठ महीने का पहला दिन)

स्नेहा

१)
जबकि बहुत गर्म और
बेचैनी भरी होनी चाहिये थी,
बहुत खूबसूरत थी आज की शाम
बादलों ने
हवा की झाड़ू थाम कर
धो डाला है सब कुछ
आसमान से धरती के बीच
सब कुछ चमकदार हो उठा है
और खुशी से लकदक है
इस वृहद सफ़ाई में बहा पानी
धरती पर अभी भी
जहां-तहां पड़ा थिरक रहा है
इस अमृत को
धरती घूंट-घूंट
अपने अन्दर भर रही है
हवा मे एक अद्‍भुत लय है
जिस पर टहनियां झूम रही हैं
ताली बजा रहे है पत्ते
कोयल कूं – कूं गीत गाकर
प्रेमियों को मिलन की दावत दे रही है
सारी प्रकृति चाहती है
कि प्रेम करने वाले मिलें
ताकि
धरती का श्रृंगार पूरा हो सके
प्रकृति की इस इच्छा के विरूध्द
हम पर पहरा डाले खड़ी हैं
जेल की बद्सूरत सलाखें
और ऊंची दीवारें ।

२)
रात और भी खूबसूरत थी
पहला पहर सुरीला और काला
यमुना से नहा – नहा कर
निकली थी हवायें
दूसरे पहर नहा कर निकला चांद
संग थे नन्हें मुन्ने सितारे
उनके नन्हें नन्हें हाथ पैर
थिरक रहे हैं रात की धुन पर
शायद आज ही सीखा है नाचना
इस नजारें को सब देखें -
पानी के छोटे-बड़े स्क्रीन लगा रखे हैं
धरती ने
छत, मैदान, सड़क, खेत खलिहान सब जगह,
आज की रात
धरती पर
हजारों-हजार चांद-तारे
उतर पड़े हैं ।

३)
बैशाख का महीना बीत गया
सूरज अपनी पूरी रौ में आ चुका था
ताप से हवा झुलस रही थी
बादलों ने सूरज से दगा किया
ज्येष्ठ के पहले दिन
झमाझम बरसा
और हवा का ताप चुरा ले गया ।

May 31, 2011

कविता में संघर्ष

Filed under: Literature — movementofthought @ 5:04 pm

-स्नेहा

इन दिनों
कुछ व्याकुलता है
मेरे अन्दर
मैं लिखना चाहती हूं
एक कविता
ऐसी कविता
जिसमे जीवन की जटिलतायें न हो
न हो उसमें
जीवन का संघर्ष जुझारूपन जैसी कठोर संवेदनायें
उस कविता में हो
सिर्फ़ और सिर्फ़
फ़ूल, रंग, चांद, सितारे, इन्द्रधनुष
प्यार और सपने
पर मै नहीं लिख पाती
ऐसी कविता
मैं सोचती हूं फ़ूल के विषय में
तो दिमाग में उतर पड़ती हैं
वर्तमान समय की जटिलतायें
सोचती हूं चांद सितारों के बारे में
तो अंधियारी पाख का अंधेरा
ढक लेता है इन सब को
कल्पना करती हूं इन्द्रधनुष की
और कोशिश करती हूं
उसके सतरंगी सपनों में डूबने की
तो इसके रंग
हाथ से फ़िसलने लगते है
और भविष्य का संघर्ष
मन को ढकने लगता है
खुद को जुझारू बनाने का संघर्ष
कविता पर हावी होने लगता है।

April 10, 2011

१९ मार्च, 2011

Filed under: Literature — movementofthought @ 4:36 pm

[Last month, on march 19, moon passed by earth at a distance of 356,577 kilometres - the closest pass in last 18 years. This kavita talks about the same super moon event on 19th march, 2011. -Ed]

-स्नेहा

शाम बदल रही है
रात में
चांद खिंचता आ रहा है
धरती की ओर
इस दुर्लभ मिलन को देखने के लिए
बेचैन हूं मैं।
गिनती शुरु हो गयी है
हमे बैरकों के अन्दर
ढकेला जाने लगा है
..३१..३२..३४..३६
सैंतीसवां नम्बर मेरा है
उदास मन लिए
बैरक में बैठकर
सलाखों के पार
आसमान में झांकती हूं
‘हां चांद वहां है
जेल की ऊंची दीवार के पार
पेड़ो के झुण्ड के पीछे‘
मेरी उम्मीद बनती है
सात बजने को है
देर तक आसमान में झांकते रहने के बाद
मेरी नजर घूमती है
टी. वी. के समाचार की ओर
और.. और..
मौके का फ़ायदा उठाकर
पेड़ों के झुण्ड को समेटकर
दीवार पर उचककर
सलाखों को भेदकर
चांद
कूद पड़ा धप्प से
‘आइस-पाइस‘ के खेल की तरह
ठगी रह गयी मैं।
सात बजकर दस मिनट
यह ठीक वही समय था
जब वह धरती के सबसे निकट था
मैं धरती से चांद की मिलन की
बाट जोहती रही
और
चांद मुझसे मिलकर चला गया।

Next Page »

Theme: Rubric. Blog at WordPress.com.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.